चंपावत। ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के पंचायत भवन में पीएम कृषि सिंचाई योजना जलागम विकास घटक की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान ग्रामीणों को जलागम, राजस्व ग्राम वार, परियोजना बजट आवंटन, उनके मुख्य घटक और उप मद घटक, प्रशासनिक बजट चयन परियोजना के तहत ग्राम सभा आददि मदों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के लिए जरूरी विकास कार्यों के बारे अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हेमा भट्ट ने की। वहां पर अनिल राणा, आदित्य विश्वकर्मा, रमन बोहरा, बीके भट्ट, लालमणी भट्ट आदि रहे। संवाद
-