टनकपुर (चंपावत)। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। सोमवार को पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। वहां वरिष्ठ भाजपाई रोहिताश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिपं उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अमजद हुसैन आदि थे। संवाद