फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्य समिति बैठक की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। 20 जुलाई को चंपावत में होने वाली भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता और महामंत्री श्याम ढेक के संचालन में हुई बैठक में जिला प्रभारी पुष्कर काला ने कार्यसमिति की बैठक के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में लोहाघाट नगर के मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, राजू अधिकारी, प्रकाश बोहरा, दीपक भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला अधिकारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोविंद वर्मा, रामदत्त जोशी, प्रकाश राय, गिरीश कुंवर आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें