फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat Protest: आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 26 Oct 2024 07:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत जिले के ग्राम पंचायत मटियानी के नकेला तोक के आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले के ग्राम पंचायत मटियानी के नकेला तोक के आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आपदा में लोगों के आवासीय मकान और पशु मलबे में दब गए थे। प्रशासन ने अब तक उनके पुनर्वास और विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं की है।

आपदा प्रभावितों ने कहा कि सितंबर में आई आपदा से उनके पशु, खेत और मकान मलबे में दब गए। गांव की जमीन अब मकान बनाने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि वह लोग आपदा के बाद टेंट में रह रहे थे। अब सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावितों को मकानों में रहने का किराया दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मकान बनाने के लिए कहीं जमीन देने की मांग की हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रूहेला से मुलाकात कर गांव में आई आपदा के बारे में बताया और विस्थापन की मांग की। रूहेला ने दिवाली के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान मान सिंह, नरेंद्र, उमेद सिंह, महेंद्र सिंह, राजू, मदन समेत 12 आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें