फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक रेट पर सामान बेचने पर दुकानदारों को दी हिदायत

Sun, 16 Oct 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली में आए युवाओं से लूट-खसोट पर अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन


एसडीएम अनिल चन्याल ने भर्ती स्थल पर लगी अस्थायी दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने खाने-पीने का सामान तय से अधिक रेट पर बेचते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। पुलिस के साथ ही एसडीएम ने अब तहसीलदार और राजस्व कर्मियों को भी लूट-खसोट पर नजर रखने को कहा है।

15 अक्तूबर से बनबसा छावनी में चल रही सेना की भर्ती रैली में हर दिन युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिलेवार हो रही भर्ती 23 अक्तूबर तक चलेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं से लूट-खसोट न हो, इसके लिए प्रशासन पहले ही हिदायत दे चुका था, बावजूद इसके खाने-पीने की वस्तुओं के साथ ही फल और अन्य खाद्य पदार्थों को ऊंचे दाम पर बेचकर युवाओं की जेब काटी जा रही है।
विज्ञापन


टैक्सी चालक भी युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक किराया वसूलने से नहीं चूक रहे हैं। भर्ती होने आए बस्तड़ी अस्कोट निवासी राजेंद्र सिंह बोहरा एवं हरीश बोहरा ने बताया कि उनसे और उनके अन्य साथियों से मैक्स टैक्सी चालक द्वारा पिथौरागढ़ से टनकपुर का किराया साढ़े चार सौ रुपए वसूला गया, जबकि किराया 260 रुपए है।
विज्ञापन



वहीं, लूट-खसोट की शिकायत के बाद एसडीएम ने भर्ती स्थल के पास लगी अस्थायी दुकानों का निरीक्षण कर उनके खाने-पीने की वस्तुओं के रेट पूछे। हिदायत दी कि किसी दुकानदार ने तय रेट से अधिक वसूला तो उसके खिलाफ जुुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें