आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लोहाघाट लोनिवि में प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। आठ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। अभियंताओं ने मांगे पूरी न होने पर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अग्रिम रणनीति बनाने का निर्णय लिया। बुधवार को लोनिवि परिसर लोहाघाट में डिप्लोमा इंजीनियर संघ जिलाध्यक्ष अरुण वर्मा के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजीनियरों ने रिक्त सहायक अभियंताओं के पद भरने, कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति करने, सहायक अभियंताओं और उच्चाधिकारियों के दायित्वों का निर्धारण करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि बृहस्पतिवार तक इंजीनियर काला फीता बांधकर विरोध करेंगे।
10 जनवरी को डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। 10 से 24 जनवरी तक ज्ञापन, तीन से पांच फरवरी तक तीन दिवसीय कार्यस्थल बहिष्कार, 10 से 24 फरवरी तक प्रमुख अभिंयता कार्यालय में धरना प्रदर्शन और 29 फरवरी को देहरादून में महारैली के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर विमल भट्ट, बीबी पांडेय, बीएस बोहरा, हरीश कुंवर, प्रकाश नरियाल, रमेश जोशी, गोविंद सिंह, चंद्रशेखर मुरारी, कृतिका बिष्ट, यतीश बिष्ट, आदित्य पाटनी, ज्योति कठायत, नीरज जोशी, निधि चौहान आदि मौजूद थे। संवाद