फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की महिमा का बखान किया

Fri, 28 Jul 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पाटी के सांसद आदर्श गांव रौलमेल में चल रही पुराण कथा का श्रवण करते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिशुंग क्षेत्र के डुंगरी फर्त्याल गांव के  शिवज्यू मंदिर में शिवपुराण कथा जारी है। कथा श्रवण के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


मंदिर के महंत श्रीश्री1008 केशव पुरी महाराज की प्रेरणा से बिशुंग क्षेत्र के लोगों द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पं.प्रकाश चंद्र पांडेय ने शिव की महिमा का बखान किया। रविवार को विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। कथा के आयोजन में मुख्य यजमान गोविंद सिंह फर्त्याल, कुंदन सिंह फर्त्याल, त्रिभुवन उपाध्याय, गोविंद मुरारी, दीपक फर्त्याल, दिनेश ढेक, नरेश फर्त्याल आदि लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इधर विकास खंड पाटी के सांसद आदर्श गांव रौलामेल में चल रही श्रीमद भागवत कथा  के चलते गांव में काफी चहल पहल बनी हुई है। ग्रामीणों के सामुहिक प्रयासों से चल रही पुराण कथा का वाचन करते हुए व्यास आचार्य जगदीश महाराज ने माता पिता का स्थान सबसे ऊपर बताया। उन्होंने गणेश जी की कथा का वाचन करते हुए बताया कि ब्रहमा जी ने जब गणेश जी को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने के लिए कहा तो गणेश जी ने अपने माता पिता का चक्कर लगाया था। कथा सुनने के लिए केसरोल, बिसारी, किमाड़ी, लखनपुर, नैनी, पाटी, मैरोली, झलकपुर, बडेत आदि गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के आयोजन में मुख्य यजमान महेश सिंह, ग्राम प्रधान रवींद्र लडवाल, पं.जगन्नाथ, मुरलीधर आदि लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें