डिजिटल सप्ताह के तहत जिले में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। जीजीआईसी में हुए कार्यक्रम में एसडीएम अशोक जोशी ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत इंटरनेट से छात्रों को ऑनलाइन फार्म भरने से लेकर छात्रवृत्तियां दिए जाने की व्यवस्था है। इसी तरह ऑनलाइन टिकट बुकिंग, भूमि पंजीकरण, जमीन के दस्तावेज, बिजली, पानी के बिल जमा करने, विवाह पंजीकरण सहित कई सुविधाएं दी जा रही है। इससे न केवल पेपरलेस काम होगा, बल्कि वक्त और परेशानी से भी निजात मिलेगी।
एसडीएम ने स्कूलों में कंप्यूटरों के जरिए इंटरनेट की जानकारी छात्र-छात्राओं को देने को कहा। इस मौके पर डीडीओ विवेक उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजहर अली, डीपीआरओ बीएल रंगीला, प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा आदि मौजूद थे।
उधर, चंपावत डाकघर में राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डाक विभाग के सब डिवीजनल निरीक्षक राजकुमार ने डिजिटल तकनीक की जानकारी दी। कहा कि चंपावत डाकघर आधुनिक तकनीक से लैस होगा। शाखा सीबीएस होगी। साथ ही डाकघर में एटीएम भी होगा। पोस्टमास्टर आईडी जोशी ने बताया कि इस वक्त यहां विभिन्न जमा योजनाओं के अलावा रेलवे बुकिंग भी होती है। कार्यक्रम में एबीसी अल्मामतार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मदन महर सहित तमाम लोग थे।
फोटो 03 सीपीटी 9पी व 13पी