फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उप जिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस मशीन फांक रही है धूल

Wed, 30 Jul 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उप जिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस मशीन दो माह से धूल फांक रही है। डायलिसिस की सुविधा नहीं होने से मैदानी क्षेत्र के लोगों को बाहरी जिलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसमें लोगों को जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल टनकपुर में डायलिसिस संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया दो माह से अधिक समय से नहीं हो पाई है। अस्पताल में डायलिसिस संचालन शुरू होने से बनबसा, टनकपुर, सूखीढांग क्षेत्र के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू की गई हैं। विभाग मशीन शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया करने जा रहा है। अस्पताल में मशीन स्टाॅल होने के बाद डायलिसिस सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। डायलिसिस संचालन शुरू होने से बीमारों को खटीमा, पीलीभीत, हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
कोट
अस्पताल में एक कंपनी की ओर से डायलिसिस मशीन दी गई है। मशीन की देखरेख और स्टाॅल करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। -डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें