फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौन-सल्ली मार्ग की हालत खराब

Wed, 17 May 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
बदहाल बना धौन-सल्ली मोटर मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित धौन-सल्ली मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने डीएम और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर एक साल पहले बनी इस सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मार्ग की दशा सुधारने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


सल्ली के ग्राम प्रधान पूरन सिंह रावत, बीडीसी सदस्या ललिता देवी, वन पंचायत सरपंच पुष्पा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई इस सड़क का निर्माण कार्य 2010 में शुरू हुआ था। 1016 में इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। लगातार विभाग को अवगत कराने के बाद भी डिफाल्ट रोड कटिंग और 12 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं। इसकी अब तक सफाई नहीं हुई है।

स्कबर और दीवारों की गुणवत्ता भी बहुत खराब है। स्टीमेट के हिसाब से सड़क की चौड़ाई कम रखी गई है। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डरों के साथ-साथ मलबा पटा है। इससे वाहनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं और हर समय दुर्घटना होने का भय बना रहता है। उन्होेंने डीएम से सड़क पर मलबे पूरी तरह साफ करने, टूटी दीवारों और स्कबर बनाने, सड़क पर डामरीकरण करने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ठेकेदार को दिए वार्षिक अनुरक्षण के निर्देश
पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार बर्मन के अनुसार धौन-सल्ली मार्ग के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के लिए पर्वतीय कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार पांच वर्षीय अनुरक्षण कार्य संबंधित कंपनी को ही करना है। उन्होंने बताया कि सड़क से मलबा हटाने का कार्य पूर्ण होने के बाद डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें