फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धीरज, विनय, भौनी, आयुष ने मारी बाजी

Sat, 11 Nov 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाल संरक्षण और बाल कल्याण समिति ने लोहाघाट नगर के विभिन्न विद्यालयों में सामान्य ज्ञान, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। बाल कल्याण समिति सदस्य राजू गड़कोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण की ओर से बालकों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले में किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में धीरज, प्रशांत सिंह पहले और दूसरे, सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच में विनय, भौनी, धीरज आयुष प्रथम, मयंक, तनुज, पवन द्वितीय अखिलेश, रियांश, सौरभ तृतीय रहे। एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र-छात्राओं की बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में सफल रहे 90 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी, प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत, चंद्रभान गहतोड़ी, बाल संरक्षण के योगेश पुनेठा, चाइल्ड लाइन के सुनील कुमार, एनके पुनेठा, रेवाधर बिनवाल, सुरेश जोशी, नवल जोशी, नेहा विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें