चंपावत। बड़ोली गांव की एक हजार से अधिक की आबादी की लाइफलाइन धौन-बड़ोली सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। एनपीसीसी विभाग 58 लाख रुपये की लागत से सड़क का सुधारीकरण करेगा। सड़क जगह-जगह खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था।
स्वाला से बड़ोली गांव को जोड़ने वाली सात किमी से अधिक लंबी सड़क जर्जर होने से ग्रामीण जान हथेली पर रखकर आवाजाही करने के लिए मजबूर थे। अब ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। सड़क खराब होने के कारण बड़ोली गांव तक बड़े वाहन नही पहुंच पाते थे। सड़क बनने के बाद लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी।
लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग की जा रही थी। सड़क बदहाल होने के चलते ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से बड़ी राहत मिलेगी। - तनुजा थ्वाल, ग्राम प्रधान, बड़ोली
सड़क पर सुधारीकरण का कार्य हो जाता तो आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। सड़क बदहाल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक सामान पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। - विजय थ्वाल, ग्रामीण
धौन-बड़ोली सड़क पर जल्द सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। विभाग को 58 लाख रुपये का बजट मिल गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल सड़क पर सुरक्षा दीवार और डामरीकरण का काम किया जाना है। चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही उसे भी कराया जाएगा। - अभिषेक यादव, परियोजना प्रबंधक, एपीसीसी।