चंपावत के धौन बड़ोली सड़क को आवाजाही के लिए सुचारू करती जेसीबी मशीन। स्रोत ग्रामीण
चंपावत। जिला मुख्यालय के 20 किमी दूर धौन-बड़ाेली सड़क तीन दिन बाद खुलने से करीब एक हजार की आबादी को राहत मिली है। दो दिन हुई बारिश से मलबा आने से सड़क बंद हो गई थी। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई थी। पांच किमी से अधिक की पैदल दौड़ लगाकर मुख्य सड़क तक पहुंच रहे थे। ऐसे में जरूरी सामान लाने ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सामान को पीठ पर लादकर ले जाना पड़ रहा था। मंगलवार को पीएमजीएसवाई ने जेसीबी मशीन से मलबा हटाया तब तक जाकर यातायात सुचारू हुआ। पीएमजीएसवाई के ईई अभिषेक यादव ने बताया कि बंद सड़क को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया है। संवाद