फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धरसों के कलाकारों ने सिंगदा के गौरा महोत्सव में मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के सिंगदा में चल रहे गौरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। महोत्सव में गौरा गायन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय सामंत की अध्यक्षता में गौरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों के दलनायक संतोष रसीला के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ये हिमायल मां जा शिव को सौरासा वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन

गायिका काजल, मनीषा ने न्यौली और कुमाऊंनी गानों से रंग भर दिया। उन्होंने तेरी रंग्याली पिछोड़ी कमू, छम-छमा बाजनी, बागेश्वर की बिमला छोरी, तिले धारों बोला आदि एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। इस मौके पर श्याम सिंह, गौरव सामंत, पंकज, राम सिंह, भुवन सिंह, हरीश सिंह, दीपा सामंत, बबीता सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें