फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर्व में रही बाजारों में खासी चहल पहल

Mon, 09 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर बाजारों में खासी चहल पहल बनी रही। महंगाई के कारण गरीब लोग सजी दुकानों को देखते ही रह गए। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, देवीधुरा, खेतीखान, पुलहिंडोला, भिंगराड़ा, रीठ साहिब के बाजारों में भी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


एक अनुमान के अनुसार जिले में वर्तन, आभूषण के साथ ही आतिशबाजी की बिक्री का करीब चार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। आटोमोबाइल क्षेत्र में कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री गत वर्षों की अपेक्षा कम हुई। अलबत्ता बाजार में मोबाइल, एलईडी टीवी, होम थिएटर की काफी मांग रही।

लोहाघाट में टीवीएस के डीलर के हेम सक्टा, बजाज के भूपाल मेहता, हीरो की नीता मेहता तथा हौंडा के भैरव जोशी का कहना है कि पिछले वर्ष जहां नगर में डेढ़ सौ से अधिक बाइकों का कारोबार हुआ, इस वर्ष वह सिमटकर 10 फीसदी में आ गया।
विज्ञापन


प्रमुख स्वर्णकार गोविंद वर्मा, सोनू वर्मा, प्रकाश वर्मा, नवीन वर्मा, नरेश वर्मा, हेमंत वर्मा, पप्पू वर्मा, किशोर वर्मा, मदन वर्मा, बबली वर्मा आदि का कहना है कि बैंकों में पैसा न होने से भी बाजार प्रभावित रहा।

नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। गोरलचौड़ मैदान और लोहाघाट जवाहर पार्क में पटाखों की दुकानें अलग सुरक्षित स्थान में खुलवाने से ग्राहकों और विक्रेताओं दोनों सहूलियतें हुई।

धनतेरस में कई बड़ी बड़ी वस्तुओं को खरीदने का अरमान लिए लोगों के अरमानों में बैंकों तथा एटीएम ने पानी फेर दिया। नगर में यूनियन बैंक को छोड़कर किसी भी बैंक तथा एटीएम में पर्याप्त रुपया न होने के कारण लोग दिनभर चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन


उस पर यूनियन बैंक ने केवल चार हजार रुपये निकालने की सीमा बांध दी थी। जिससे लोग खिलौने, बताशे आदि सामग्री ही क्रय कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें