फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के धाम लगा है श्रद्धालुओं का रेला

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मां के धाम लगा है श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना है। रविवार को सरकारी अवकाश के कारण श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए लगी लाइन में धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं क्षेत्र में सात घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रहने से भी लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


होली के अगले दिन से शुरू हुए उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले में पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। नेपाल से भी बीते तीन दिनों में करीब दस हजार से ज्यादा भक्त देवी के दर्शन को पहुंच चुके है। बता दें कि शारदीय नवरात्रों से ज्यादा चैत्र नवरात्रों में मां पूर्णागिरि के दर्शन को भक्तों की ज्यादा भीड़ उमड़ती है। पांच दिन बाद नवरात्र शुरू होने वाले हैं। मेला प्रशासन, धाम के पुजारी और व्यापारियों ने नवरात्रों की तैयारियां शुरू कर दी है। इन दिनों मां के दर्शन को बरेली, पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ, कासगंज, बदायूं, एटा, गौंड़ा आदि क्षेत्रों से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

रविवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला ने मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था में लगे विभागों के अधिकारियों को नवरात्रों के मद्देनजर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें