टनकुपर (चंपावत)। पितृ विसर्जन के उपरांत नगर में ढोल नगाड़ों के साथ मां भगवती का डोला निकाला गया। यहां घरियारा मंडी नवयुवक मंगलदल और मां पूर्णागिरि डोला समिति ने नगर में जयमाता दी का उद्घोष के बीच ढोल नगाड़ों के साथ मां भगवती का डोला निकाला।
पवित्र शारदा नदी में पूजा अर्चना के बाद भक्त मां पूर्णागिरि के दर्शनों को रवाना हुए। वहां अध्यक्ष रमेश निषाद, राजू निषाद, महेंद्र, दीपक, आकाश, कमला देवी, लक्ष्मी देवी, विपिन, पवन आदि थे। संवाद
...............
गोरखानगर में आज से शुरू होगा दुर्गा महोत्सव
लोहाघाट। नगर के गोरखानगर मुहल्ले में रविवार से दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा करेंगे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की और कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि नौ दिनी दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ सांय चार बजे किया जाएगा। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रकार की शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। पंचमी नवरात्र को मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान समिति के लोगों ने महोत्सव स्थल में स्वच्छता अभियान का संचालन किया। यहां सभासद भुवन बहादुर, पवन बहादुर, शिवा सार्की, हरीश सार्की, शरद गोरखा, सुमित सार्की, रवि, संजय थापा, सचिन गोरखा रहे। संवाद
.....................
श्रीमद्भागवत कथा कल से
पिथौरागढ़। बड़ाबे भगवती मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 16 अक्तूबर को किया जाएगा। आयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि 16 को लटेश्वर मंदिर से भगवती मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 23 अक्तूबर को पारायण और विशाल भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन किया जाएगा। संवाद