लोहाघाट में बिशंग के कोट महरा गांव में रविवार को भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। स्रोत : आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के कोट महरा गांव में चल रहा मां भगवती का 22 दिवसीय देवी जागर 18 वें दिन भी जारी रहा। 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के सहयोग से जागर का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल हुए।
रविवार को देवी जागर समिति अध्यक्ष बृजेश माहरा ने बताया कि देवी जागर में शामिल होने गांव के मूल निवासी दूर दराज से आ रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन किए। सहयोग में मौके पर हितेश मुरारी, हरीश मुरारी, रघुवर मुरारी, गोविंद मुरारी, शांभवी मुरारी, दीपक मुरारी, गोविंद सिंह, अशोक फर्त्याल, भुवन मुरारी, श्याम मुरारी आदि मौजूद रहे। संवाद