फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यूपी में नगर निकाय चुनाव, पूर्णागिरि मेले में घटे श्रद्धालु

Thu, 04 May 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पहले मौसम और अब उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव का मां पूर्णागिरि धाम मेले पर असर पड़ा है। इसके चलते मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है।बृहस्पतिवार को चार हजार से कम श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

नौ मार्च से शुरू मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला नौ जून तक चलेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं में से 60 प्रतिशत से अधिक उत्तर प्रदेश से आते हैं। 30 अप्रैल तक 18 लाख से अधिक श्रद्धालु देवी दर्शन कर चुके हैं। मई के पहले चार दिन धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम देखी गई। चार मई को यूपी में नगर निकायों के चुनाव की वजह से भी श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 11 मई को होगा।
श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण पूर्णागिरि के अलावा टनकपुर की कारोबारी गतिविधियों और टैक्सी संचालकोंं पर भी पड़ा है। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि मेले में आवाजाही में कमी आई है लेकिन प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।
विज्ञापन

चार दिनों की बारिश से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की नगर निकायों के लिए हुए मतदान का भी असर पड़ा। साथ ही बिगड़े मौसम से चार धाम यात्रा में जारी अलर्ट से भी पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालु कम पहुंचे। -पंडित किशन तिवारी, अध्यक्ष, पूर्णागिरि मंदिर समिति।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें