लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के बिशंग स्थित प्राचीन शिवज्यू मंदिर में महा शिवपुराण कथा का आयोजन जारी है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक व्यास बाबा आदित्य दास ने कुमाऊंनी बोली में भगवान शिव और माता पार्वती के कल्याणकारी स्वरूप, उनकी महिमा और मोक्ष प्राप्ति की कथा का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर पुरोहित गोपाल मुरारी, उमेश पांडेय, हरीश मुरारी, गोपाल मुरारी, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह, नवीन सिंह, जगदीश पुजारी आदि रहे। संवाद