फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा की मुस्कान बिष्ट छात्र महासंघ की उपाध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 11 Nov 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
अल्मोड़ा एसएसजे विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासभा की छात्रा उपाध्यक्ष मुस्कान बिष्ट।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आदर्श राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा छात्रसंघ में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मुस्कान बिष्ट को छात्र महासंघ में छात्रा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय छात्र महासंघ में उन्हें निर्विरोध रूप से छात्रा उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ताल्लुक रखने वाली मुस्कान बिष्ट की जीत पर मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, जगदीश सिंग्वाल, अमित लमगड़िया, संजय लमगड़िया, भगवती बिष्ट, हयात सिंह, तारा सिंह, पंकज चम्याल, राजेंद्र बिष्ट आदि ने खुशी जताई है। पिछले पांच वर्षों में देवीधुरा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को महासंघ में प्रतिनिधित्व मिला है। 2018 में अमित लमगड़िया छात्र महासभा में महासचिव, 2019 में चेतन चम्याल को महासचिव, 2022 में अर्जुन सिंह महासचिव बने। और अब मुस्कान बिष्ट छात्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें