फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 100 मीटर दौड़ में आयुष ने बाजी मारी

Sat, 11 Nov 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के न्याय पंचायत भुमलाई में आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे ​​खिलाड़ियों को पुरस्कृत
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से न्याय पंचायत भुमलाई में छात्र-छात्राओं की दो दिनी खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत प्रभारी जीआईसी जानकीधार के प्रधानाचार्य नरेश चंद्र राय के दिशा निर्देशन में आयोजित अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में दिया, 600 मीटर में बबीता, लंबी कूद में राखी, ऊंची कूद में कल्पना, गोला फेंक में दिया, कबड्डी में हाईस्कूल खूनाबोरा ने बाजी मारी।
अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष, 200 और 400 मीटर में करन, 800 मीटर में हर्षित, 1500 मीटर में गौरव, 3000 में हिमांशु बिष्ट पहले स्थान पर रहे। लंबी कूद में आयुष, ऊंची कूद में हर्षित, गोला में कुनाल, चक्का में आकाश, भाला में योगेश, कबड्डी में होली विजडम, बालिकाओं की 100 मीटर में मानसी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इसी तरह 200 मीटर में ऋषिका, 400 मीटर में मनीषा, 800 मीटर में विद्या, 1500 मीटर में सपना, लंबी कूद में तनुजा, ऊंची कूद में मानसी, गोला फेंक में शगुन, चक्का फेंक में आरती और भाला फेंक में मनीषा पहले स्थान में रहीं। आयोजन में दीप जोशी, जीवन मेहता, मदन पुजारी, प्रदीप बोहरा, सरस्वती अधिकारी, सीएल साह, जीवन चंद्र, सुंदर नाथ, गिरीश जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें