फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष बसंत तड़ागी और हरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में लोगों ने पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मेडिकल कालेज को निहायत जरूरी बताया। साथ ही कालेज खुलने से पहले तक जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


समिति ने चंपावत में परिवहन कर अधिकारी की तैनाती, जिला मुख्यालय में सीवर लाइन, मुख्यालय में आठ किमी मोटर मार्ग, स्टेडियम, बहुउद्देश्यीय हाल, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम खोलने की मांग की। इन तमाम मसलों को लेकर समिति ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष डीडी जोशी, हरीश चौधरी, रमेश पंत, एलपी पाठक, एलएम पंत, नारायण राम, पीएस कार्की, एलएम भट्ट, प्रदीप गड़कोटी, दीवान सिंह महरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें