फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया 

Mon, 25 Dec 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
बाराकोट में जागर के समापन पर श्रद्घालुओं को आशीर्वाद देते देव डांगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाराकोट में चल रहा महादेव और जिमदार बाबा का 19 दिनी जागर पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। देव डांगरों ने अवतरित हो कर लोगों के कष्टों का निवारण कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही गांव में विशेष पूजा अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान हुए। जागर के दौरान जितेंद्र अधिकारी में मस्टा देवता, मनोज सिंह में एड़ी देवता, बलवंत सिंह में ज्वालमुखी माई अवतरित हुई। सभी देव डांगरों पर अवतरित होकर दर्शन दिए। उन्होंने लोगों के कष्टों का निवारण किया।


ढोल, नगाड़ों के साथ महादेव बाबा, मस्टा मंदिर, जिमदार बाबा के मंदिर तक देवता अवतरित होकर गए, जिनके पीछे लोग लोक देवताओं की जयजयकार करते हुए चल रहे थे। घटकूू बाबा मंदिर में सामूहिक आशीर्वाद, प्रसाद वितरण के साथ जागर का समापन हुआ। ग्राम प्रधान अनीता अधिकारी, बीडीसी सदस्य आशा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू अधिकारी, रंजीत सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, प्रहलाद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें