फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव इलेवन बना जय मां कड़ाई क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि प्रशां? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज के खेल मैदान में हुई जय मां कड़ाई क्रिकेट प्रतियोगिता देव इलेवन के नाम रही। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देव इलेवन ने कोलीढेक एकादश को एक विकेट से हराया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत वर्मा ने विजेता टीम को आठ हजार रुपये नगद और ट्राफी भेंट की। जबकि उप विजेता टीम को पांच हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने हुए कोलीढेक की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाए। संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए देव इलेवन की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के मंगल ने दो विकेट लेने के साथ 35 रन बनाए और मैच के साथ ही श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। अंपायर पंकज करायत और भुवन धौनी थे। आयोजक रोहित ढेक और पंकज करायत ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन में कमल ढेक, आशीष राय, गोविंद सामंत, युवा कांग्रेस के लोहाघाट ब्लॉक अध्यक्ष शुभम ढेक आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें