चंपावत में क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता नवोदय स्कूल का खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
मिनी गोरल कप अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मल्लिकार्जुन और जीआईसी द्यारतोली के बीच होगा। बृहस्पतिवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जीआईसी द्यारतोली ने जवाहर नवोदय विद्यालय को तीन विकेट से हराया। मल्लिकार्जुन की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
गोरलचौड़ मैदान में नवोदय की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 80 रन बना कर आउट हो गई। बृजेश ने 19 रन बनाए। द्यारतोली के रवींद्र और सचिन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में द्यारतोली की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित ने 36 रन बनाए। नवोदय के कुलदीप ने तीन विकेट लिए। अंपायर दीपक, सूरज थे स्कोरिंग युगल ने की। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।