फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहराई पेयजल किल्लत, नौले, हैंडपंप और टैंकरों से ढो रहे पानी

विज्ञापन
चंपावत में टैंकर से पानी भरने को मची मारामारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर क्षेत्र में पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारी सूखे के चलते इस बार नगर के काफी हिस्सों में लोगों को दो दिन में एक बार भी पानी नहीं मिल रहा है। ज्यादातर लोग नौले, हैंडपंपों से पानी ढोने के अलावा पेयजल टैंकरों पर आश्रित हैं।
विज्ञापन

चंपावत में इस साल लोग होली से पहले से ही पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। चंपावत नगर क्षेत्र में इस वक्त 23.60 लाख लीटर के सापेक्ष महज पांच लाख लीटर पानी मिल पा रहा है। चंपावत नगर के अधिकांश हिस्सों में ही एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। इसके चलते लोग दूरदराज नौलों और हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि जल स्रोतों के सूखने से परेशानी बढ़ी है। अलबत्ता संस्थान टैंकरों के जरिये दस से 15 हजार लीटर पानी लोगों को मुहैय्या करा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें