फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेयजल के लिए खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन

Mon, 22 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर नगर के वार्ड तीन में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। वार्ड संख्या चार और तीन में लोग कई दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। समस्या दूर नहीं होने से नाराज वार्ड तीन के लोगों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पानी की समस्या जल्द दूर नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र में मौसम का पारा चढ़ने के साथ ही भूमिगत जलस्तर घट रहा है। इससे जगह-जगह पानी का संकट हो गया है। वार्ड तीन और चार के लोगों को कई दिनों से पानी जुटाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सभासद रईस अहमद के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वार्ड में लोनिवि कार्यालय के पीछे कॉलोनी में करीब एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में नन्ही देवी, रामप्रसाद, गुड्डी, सुशीला, मो. सलीम, हुमा खातून, मोना बेगम, शबरून बेगम, शहाना, शाहिमा, नोशे खां आदि शामिल थे।
कोट
वार्ड तीन और चार में पानी की आपूर्ति चर्च के पास लगे पंप से होती है। पंप का भूमिगत जलस्तर घट गया है। जल स्तर तक कॉलम पाइप पहुंचाने के लिए पाइप मंगाए हैं। पाइप पहुंचते ही पंप के कॉलम में पाइप बढ़ाकर समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीएस कुवार्बी, एई जल संस्थान टनकपुर।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें