बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईंं। बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा रेस में लता टम्टा और बालक वर्ग में शारिफ प्रथम रहे। बालिका वर्ग में पूजा महर, पूनम भंडारी और बालक वर्ग में रोहित, अजय कश्यप क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में खेल का महत्व बताते हुए अनुशासित जीवन की प्रेरणा दी। बालिका वर्ग की 200 मी. में पूजा महर, पूनम भंडारी, पायल बोहरा, 400 मी. में पूजा महर, पूनम भंडारी, पायल बोहरा क्रमश: पहले, दूसरे तीन स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग की 800 मी. में पूजा महर प्रथम रहीं। बालिका वर्ग भाला फेंक में लता टम्टा, एनम बी और एकता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। बालिका चक्का फेंक में पूजा महर, एकता, स्वाति गंगावार प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। गोला फेंक में पूजा महर, एनम बी, लंबी कूद में लता टम्टा, एकता, पूजा महर, ट्रिपल कूद में लता टम्टा, पूजा महर, एकता क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं।
बालक वर्ग की 400 मी. दौड़ में रोहित, अरुण राणा पहले, दूसरे, 800 मी. में अरुण राणा ने प्रथम रहे। भाला फेंक में शारिफ, एन सिंह भंडारी, चक्का फेंक में शारिफ, मुन्ना सलमानी और एन सिंह भंडारी, हैमर थ्रो में मुन्ना सलमानी, अजय कश्यप, ऊंची कूद में सोहेल मंसूरी, मुन्ना सलमानी, लंबी कूद में सोहेल अंसारी , जतिन चंद अव्वल रहे।
ट्रिपल कूद में सोहेल मंसूरी ने पहला स्थान पाया। क्रीड़ा प्रभारी भूपनारायण दीक्षित की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शनि प्रकाश सिंह, डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता, हेम कुमार गहतोड़ी, डॉ. सुधीर मलिक शामिल रहे।