फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर गल्ला विक्रेताओं का प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट खाद्यान्न गोदाम में धरना देते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) खाद्यान्न सब्सिडी सीधे खाते में डालने के आदेश के विरोध में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस फरमान को वापस नहीं लेती है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लोहाघाट व धूनाघाट खाद्यान्न गोदाम में जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस दौरान धूनाघाट में संघर्ष समिति का गठन किया गया। 
विज्ञापन


जिसमें शिवराज सिंह अध्यक्ष, गोविंद बल्लभ महामंत्री, दिगराज सिंह उपाध्यक्ष, पूरन बोहरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा प्रकाश फर्त्याल, भगवान सिंह, देव सिंह, उमेद को संरक्षक बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता विभिन्न मांगों को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगाते आ रहे थे, हर समय उनकी मांगों को पूरा करने का सरकार आश्वासन देती रही। मगर इस वायदे को पूरा नहीं किया गया। विरोध प्रदर्शन में प्रकाश बोहरा, चंद्र मोहन जोशी, सलीम जावेद, सुरेश जोशी, राजेंद्र फर्त्याल,  हरीश पांडेय, नारायण सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें