फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक कार्ड न बनने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
मजदूरों के श्रमकार्ड न बनने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण जन प्रतिनिधि। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रम विभाग की ओर से बाराकोट में लगाए गए शिविर में मजदूरों के श्रम कार्ड न बनने पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रम विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रम कार्ड बनाने के लिए लोहाघाट या चंपावत में मुख्य कार्यालय खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को ओखलंज के ग्राम प्रधान राकेश बोहरा और नारायण फर्त्याल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रम कार्ड न बनने पर नाराजगी जताई। राकेश का कहना था कि मजदूरों के श्रम कार्ड बनाने की मांग डीएम से बाराकोट में तहसील दिवस में उठाई थी। उन्होंने कहा कि डीएम से मांग के बाद बड़ी मुश्किल से श्रम विभाग ने बाराकोट में शिविर लगाया जिसमें दूरदराज के श्रमिक भारी बारिश के चलते अपना काम छोड़कर सुबह ही बाराकोट पहुंच गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम विभाग की ओर से केवल जानकारी दी गई लेकिन किसी के कार्ड नहीं बनाए गए। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड बनाने के लिए फिंगर प्रिंट के लिए टनकपुर आने के लिए कहा गया जिसका पुरजोर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब श्रमिक टनकपुर की दौड़ लगाने में असमर्थ हैं। उन्होंने लोहाघाट या चंपावत में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग उठाई। इस मौके पर गोविंद राम, दयाकृष्ण तिवारी, सुनीता, मीनाक्षी, बबीता, ममता देवी, मोहनी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

श्रम विभाग ने शिविर में दी जानकारी
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में श्रम विभाग की ओर से शिविर का आयोजन कर श्रमिकों के पंजीकरण के साथ उन्हें विभिन्न जानकारियां दी गईं। बुधवार को बीडीओ बसंत बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में श्रम अधिकारी मीनाक्षी भट्ट ने श्रमिकों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के महिलाएं, पुरुषों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान शिविर में कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से संबंधित पांच लोगों ने कार्ड भी बनवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें