विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। वन आरक्षी पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द करने और विभिन्न विभागों में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि युवाओं की मांगों को शीघ्र पूरा न करने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सोमवार को अशोक माहरा की अध्यक्षता और कुंदन सिंह बोहरा के संचालन में रामलीला मैदान में बेरोजगार युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बेरोजगार युवाओं का कहना था कि वन आरक्षी का पेपर लीक होने से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के अरमानों में पानी फिर गया है। उन्होंने वन आरक्षी परीक्षा को रद्द कर 100 दिनों के भीतर नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की। मांग पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में विनीत ओली, सतीश मुरारी, संदीप चंद, नितिन कुमार, मोहित त्रिपाठी, कमल कापड़ी, रमेश कुमार, जगदीश महरा, सुभाष उपाध्याय, अंकु माहरा, रवि माहरा, अनुज बोहरा आदि युवा शामिल थे। संवाद