बृजनगर सूखीढांग में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : TANAKPUR
बृजनगर सूखीढांग में बैंकिंग सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शासन प्रशासन पर लगाया लोगों के साथ छलावा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर स्थित बृजनगर सूखीढांग में बैंक और एटीएम सुविधा की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने बृजनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन-प्रशासन पर बैकिंग सुविधा के नाम पर क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज जल्द बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
श्री ब्यानधूरा सेवा समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा न होने से आम लोगों के साथ ही किसानों को भी बैंक की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैंकिंग सुविधा के लिए क्षेत्र के लोगों को 50 से 100 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 1988 में ग्रामीण की शाखा खुलने के बाद उसे अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया। 2005 में स्टेट बैंक की शाखा मंजूर हुई। 2010 में पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की बात हुई लेकिन अभी तक न तो स्टेट बैंक की शाखा खुली और न ही सहकारी बैंक ने अपनी शाखा खोली। उन्होंने बृजनगर में ग्रामीण बैंक की शाखा खोलने के साथ ही एटीएम की सुविधा मुहैया कराने की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष पं. शंकर जोशी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कै. त्रिलोक चंद्र जोशी, कैलाश जोशी, जगत सिंह बोरा, भरत सिंह, कैलाश, दिनेश चंद्र, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, दीपक कुमार, घनानंद जोशी, दीपक शर्मा, प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
फोटो 05 टीएनपी 02 पी।