फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी के लिए पाटन पाटनी के लोगों का प्रदर्शन

Mon, 19 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हर घर नल हर घर जल योजकका निर्माण कार्य पूरा न होने पर जल संस्थान के ​​खिलाफ प्रदर्शन करते पाटन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में हर घर नल हर घर जल योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द योजना का निर्माण कार्य पूरा कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में खष्टी बल्लभ पांडेय और गोविंद बल्लभ खर्कवाल के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अभी तक न तो पाइपलाइन पूरी बिछाई गई है और न ही जलापूर्ति की कोई व्यवस्था की गई है। योजना का निर्माण कार्य पूरा न होने से उन्हें पानी के लिए गधेरों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कार्यदायी संस्था गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह अधिकारी, आनंद ओली, मोहन जोशी, हरीश अधिकारी, सुरेश जोशी, सुंदर नाथ, जगदीश खर्कवाल, बिशन सिंह अधिकारी, देव सिंह अधिकारी, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट

पाटन पाटनी के प्रेमनगर में जल संस्थान पर्याप्त पानी देने में नाकाम रहा है। हर घर नल हर घर जल योजना से भी उन्हें अभी तक पानी नहीं मिल पाया है। लोगों को महत्वपूर्ण योजना से वंचित किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - आनंद सिंह ओली, ग्रामीण

वर्ष 2001 में आकर यहां मकान बनाया था। तब से लेकर 24 वर्षों में यहां के लिए सरकार की ओर से पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर पेयजल समस्या का समाधान होना चाहिए। - गोविंद बल्लभ खर्कवाल, ग्रामीण

पाटन-पाटनी में एक ट्यूबवेल और तीन टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पाटन पुल के पास दूसरी बोरिंग की गई जिसमें पानी नहीं निकला, अब अन्य जगह बोरिंग की जा रही है। करीब 40 फीसदी पाइपलाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - पवन बिष्ट, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें