फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली गैस सिलिंडरों के साथ गैस एजेंसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में करीब डेढ़ माह से रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति न होने पर लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने ने गैस एजेंसी के खिलाफ खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द रसोई गैस की आपूर्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को बाराकोट बाजार में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने समय से रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि करीब डेढ़ महीने से बाराकोट, खोलासुनार, पम्दा, काकड़, पोखरीखाल, फरतोला आदि स्थानों में गैस की आपूर्ति नहीं की गई है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग काफी धन खर्च कर लोहाघाट गैस एजेंसी से सिलिंडर रिफिल कराने को मजबूर हैं। इससे उनका धन और समय बर्बाद हो रहा है। लोगों ने जल्द गैस की आपूर्ति न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर गैस एजेंसी प्रबंधक कीर्ति मुरारी ने बताया कि विगत माह दो बार बाराकोट क्षेत्र में गैस की आपूर्ति की गई है।
प्लांट से आपूर्ति कम होने के कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र अधिकारी, मदन मोहन जोशी, कृष्णा अधिकारी, महेंद्र सिंह, सुनील वर्मा, योगेश वर्मा, निर्मल सिंह, नमन जोशी, कृष्ण नाथ, प्रकाश जोशी, संजय अधिकारी, प्रकाश बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 14 एलएचजी 04 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें