फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूमो का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 14 May 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कैश की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले भर के बैंकों और एटीएम में चल रही कैश की किल्लत को लेकर सोमवार को युवाओं के संगठन सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सीयूमो जिलाध्यक्ष जनार्दन पंत के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंत ने कहा कि नोट बंदी के बाद से सीमांत क्षेत्र में लगातार कैश की किल्लत बनी हुई है। लोग परेशान हैं, केंद्र सरकार और विधायक, सांसदों को आम जनता की दिक्कतों से कोई लेनादेना नहीं है। पूरा जिला कैश लैस हो चुका है। लोगों को बैंकों में जमा अपना ही धन नहीं

मिल रहा है। विवाह, इलाज, बच्चों की शिक्षा के लिए नकदी नहीं मिल रही है। जिले के अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं।  किसी एटीएम में कैश डाला भी जा रहा है, तो बहुत कम डाला जा रहा है। एटीएम तुरंत खाली हो जाते हैं।  
विज्ञापन


सीयूमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोगों को हो रही परेशानी को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। यदि सरकार धन की कमी को लेकर तत्काल ठोस कदम नहीं उठाती है तो केंद्र सरकार के खिलाफ जनता को लामबंद कर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में नवीन शर्मा, राहुल खत्री, सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, शंकर राम, नरेंद्र ग्वाल, गौतम लोहनी, टिकेंद्र कुमार, शहबाज खान, अभिषेक टम्टा, विवेक कुमार, लक्ष्मण बिष्ट, अजय लोहिया, उमेश लाल शाह, अजीम राईन, अजय कुमार आदि शामिल थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें