फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज संविदा चालकों का धरना प्रदर्शन छठें दिन भी जारी

विज्ञापन
अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोडवेज संविदा चालक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के संविदा चालकों ने अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में छठे दिन भी धरना जारी रखा। आक्रोशित संविदा चालकों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन परिसर में रोडवेज संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में संविदा चालकों ने शनिवार को अनुबंध नवीनीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों का कहना था कि निगम प्रबंधन संविदा चालक परिचालकों से अनुबंध नवीनीकरण के लिए दबाव बना रहा है। अनुबंध नवीनीकरण न करने वाले चालक परिचालकों को 10 जून के बाद ड्यूटी में में नहीं लिया जा रहा है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि शीघ्र निगम प्रबंधन अनुबंध नवीनीकरण का आदेश वापस नहीं लेगा तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में ललित भट्ट, गिरीश सिंह, पुष्कर भट्ट, मनोज सिंह, रमेश भट्ट, गोपाल भट्ट, मदन सिंह कुंवर, ललित मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें