टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते ग्राम पंचायत उचौलीगोठ के ग्रामीण। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। ग्राम सभा उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर कहा कि ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को बीते दिनों हुई अतिवृष्टि में खासा नुकसान हुआ, लेकिन अभी तक सहायता राशि के चेक नहीं मिले हैं।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान पूजा महर, समाजसेवी गणेश महर के साथ ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम जोशी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बारिश से गांव में कृषि योग्य भूमि का कटाव और नुकसान हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री राहत अभियान के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है लेकिन अभी तक प्रभावित परिवारों को कोई भी आर्थिक सहायता के चेक नहीं दिए गए हैं। अन्य ग्राम सभाओं और पालिका के प्रभावित परिवारों को चेक मिल चुके हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द सहायता के चेक दिलाने की मांग की है। इस दौरान मनोज कुमार, गणेश राम, राजू राम, मोहन राम, राम प्रसाद, रतन लाल, नारायण राम, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।