फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा में 15 दिसंबर से खनन शुरू कराने की मांग

Wed, 10 Dec 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के डीएसएम अमित आर्य को ज्ञापन सौंपते  दोनों यूनियनों के अध्यक्ष और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन ने प्रभागीय लौंगिग प्रबंधक वन विकास निगम को ज्ञापन सौंपकर शारटा खनन का गेट 15 दिसंबर से खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को हुई बैठक में सहमति बनी थी। खनन शुरू कराने के लिए दोनों यूनियनें साथ आई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन ठाकुर और मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुवाई में वाहन स्वामी डीएसएम मुदित आर्य से मिले और उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि खनन से जुड़े हजारों लोगों की रोजी रोटी का सहारा शारदा खनन है। शारदा खनन न खुलने से हजारों लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। एसोसिएशन की 9 दिसंबर को हुई बैठक में सहमति के बाद 15 दिसंबर से शारदा खनन सुचारु करने पर सहमति बनी थी। उन्होंने तय समय में सारी प्रक्रिया पूरी कर खनन का उद्घाटन करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रमोहन, विजय कुमार, जगदीश अग्रवाल समेत अनेक सदस्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें