फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

Wed, 13 Mar 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मुख्य बाजार के फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। बुधवार को व्यापारी मोहित गड़कोटी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि मुख्य बाजार के फुटपाथों पर फिर से अतिक्रमण होने लगा है। एक माह पहले ही मुख्य बाजार से हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, नगर पालिका ने नगर में फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाया था। कुछ सप्ताह बाद होली का त्योहार है और मां पूर्णागिरि का मेला शुरू होने वाला है। ऐसे में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मनीष खर्कवाल, सनी खर्कवाल, महेश चंद्र, सुभाष अग्रवाल, अमित गर्ग, चंद्रशेखर, विपिन मुरारी आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें