फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीएड प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने की मांग

Mon, 11 Sep 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते बीएड परीक्षा देने से वंचित छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। तरुणा कलौनी, प्रियंका बिष्ट, राकेश जोशी, प्रतिभा पांडेय, नीरज कुमार, सुनील विश्वकर्मा, रोहित रावत आदि युवाओं का कहना है कि एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ बनाया गया था। भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ एनएच बंद होने के कारण वे परीक्षा देने से वंचित हो गए। छात्र-छात्राओं ने उनके भविष्य को देखते हुए दोबारा परीक्षा कराने के साथ चंपावत जिले के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र चंपावत जिले में ही बनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें