फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में पूर्व की भांति ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग

Tue, 30 Dec 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर में पूर्व की भांति ट्रेफिक व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन देते ज
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में वन-वे व्यवस्था हटाने की मांग के लिए जन प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने एसपी अजय गणपति को ज्ञापन दिया। उन्होंने पूर्व की भांति नगर में यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भाजपा संगठन मंत्री निर्मल माहरा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में एसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर के मीना बाजार से जयंती भवन तक वर्तमान में ट्रायल के तौर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। 12 घंटे का वन-वे होने से आम नागरिकों और व्यापारियों को परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में केवल स्कूल समय में वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी, इससे किसी को परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पूर्व की तरह व्यवस्था करने की मांग उठाई। एसपी ने कहा कि एक जनवरी को नगर पालिका सभागार में बैठक कर इस पर सभी से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें