फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत-गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक जोड़ने की उठी मांग

Mon, 09 Jun 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक जोड़ने की मांग को लेकर लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपते गुमद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने चंपावत-गौड़ी मोटर मार्ग को किमतोली तक जोड़ने की मांग उठाई है। सोमवार को गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि के अधिशासी अभियता हितेश कांडपाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिले की नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र में करीब 50 हजार की आबादी रहती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से जिला मुख्यालय से जुड़ने के लिए गौड़ी होते हुए किमतोली तक मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। बताया कि वर्ष 2008 में तत्कालीन सीएम बीसी खंडूरी ने शहीद शिरोमणि चंपावत-गौड़ी-किमतोली मोटर मार्ग की स्वीकृति प्रदान की लेकिन मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मार्ग के सुधारीकरण की स्वीकृति प्रदान कर धनराशि आवंटित कर दी है लेकिन यह कार्य किमतोली से करीब छह किलोमीटर पहले चिल्कोटी खेती तक ही किया जा रहा है। इस कारण गुमदेश की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। लोगों ने जनहित में मार्ग का सुधारीकरण जिला मुख्यालय से किमतोली तक करोन की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में सरिता अधिकारी, मोहित पाठक, चांद सिंह बोहरा, मदन कलौनी, देव सिंह धौनी, केशर सिंह, नरेश कुमार, महेंद्र बोहरा, युगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें