फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को बनाएं कार्यदायी संस्था

विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपते ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन पाटी के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन 13 सूत्री ज्ञापन भेजा है। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत को जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था बनाने, प्रधानों का मानदेय बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने सहित कई बिंदु शामिल हैं। प्रधानों ने कहा कि ग्राम पंचायत को पंचायतीराज अधिनियम के तहत काम देने के बजाय नाम मात्र की संस्था बना दिया गया है। संगठन ने मनरेगा के कार्य दिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने, कुशल, अकुशल मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, जेई, कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद बढ़ाने, बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय राशन कार्डों का फिर से सर्वे करने, निर्माण कार्यों का भुगतान चेक से करने, प्रधानों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को ऑनलाइन भुगतान का प्रशिक्षण दिलाने, ग्राम पंचायतों के लिए आपदा मद से पांच लाख रुपये की निधि की व्यवस्था करने, विधायक निधि की तर्ज पर प्रधान निधि की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक फर्त्याल ने पंचायतीराज सचिव से फोन पर वार्ता कर प्रधानों की मांगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में प्रधान मंजू देवी, हेम चंद्र, निशा देवी, मंजू पचौली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें