फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिमांड 20 की, मिली मात्र चार बसें

Wed, 08 Jul 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ की खटारा बसों के बदले नई बसें देने में शासन भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। शायद यही कारण है कि रोडवेज के लोहाघाट डिपो के लिए 20 नई बसों की डिमांड किए जाने के बावजूद सिर्फ चार नई बसें ही दी गई हैं। वहीं, बुधवार को लोहाघाट से देवीधुरा और हल्द्वानी होते हुए रुड़की के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। यात्रियों से खचाखच भरी इस नई बस को राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोडवेज के सहायक मंडलीय प्रबंधक (एजीएम) नसीर अहमद ने कहा कि डिपो को चार नई बसें मिली हैं, जिसमें रुड़की को तीन तथा चारधाम यात्रा में एक बस लगाई गई है, जबकि 20 नई बसों की डिमांड की गई है। इस दौरान कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, विजय माहरा, शैलेंद्र राय, अर्जुन ढेक, एसएम फारूख, त्रिभुवन चम्याल, भुवन चौबे और रुड़की के सभासद रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाएं
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सांसद महेंद्र माहरा को ज्ञापन भी दिया गया, जिसमें स्टेशन में यात्री विश्रामगृह, नई बसें उपलब्ध करने, पेयजल तथा अन्य सुविधाएं देने की मांग की गई। इस दौरान सूरज भान, स्टेशन प्रभारी डीएन पांडेय, कर्मचारी नेता पूरन राम, नरेंद्र कुमार, एनडी जोशी, एसके मौर्या, शंकर पांडेय आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें