चंपावत। पाटी ब्लाक के गरसाड़ी स्थित मां पूर्णागिरि गो सेवा धाम के अध्यक्ष भुवन गहतोड़ी की ओर से गो सेवा धाम में पानी की व्यवस्था को लेकर डीएम को पत्र दिया है। सोमवार को गो सेवा धाम के अध्यक्ष भुवन ने कहा कि धाम में 65 बद्री गाय हैं। इनके लिए पानी की सुचारु व्यवस्था नहीं है। गोशाला में पाले गए गाय बछड़ों के लिए पिकअप में पानी ढोकर पहुंचाया जा रहा है। गोशाला के लिए तैयार की गई पाइप लाइन पहली बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा कि गो सेवा धाम के लिए हैंडपंप की आवश्यकता है। संवाद