फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ईएनटी विशेषज्ञ नहीं होने से मरीज परेशान

Tue, 02 Jul 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश में होने से मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का समाना करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र चौहान के नहीं होने से मरीजों को दिक्कत हुई। अस्पताल में आंख, कान, गले की समस्या से परेशान मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। उन्हें चिकित्सक के अवकाश पर होने की जानकारी नहीं थी। मरीजों को बिना इलाज के ही वापस घर जाना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डाॅ. पीएस खोलिया ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ के डॉक्टर्स डे पर देहरादून गए हैं। मंगलवार को मरीजों को नियमित इलाज मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें