फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग, कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र नेता

Mon, 05 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को छात्र नेताओं और पुलिस-प्रशासन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। विभिन्न मांगें करते हुए पेट्रोल की बोतल के साथ कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र करीब डेढ़ घंटे के मानमनौवल और आश्वासन के बाद नीचे उतरे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि इसी माह प्राध्यापकों की तैनाती नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन और कॉलेज प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पूर्व चेतावनी के तहत छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष महर और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अंकित भट्ट सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर पेट्रोल की बोतल के साथ कॉलेज की छत पर चढ़ गए। उनका कहना है कि आदर्श महाविद्यालय घोषित होने के बावजूद डिग्री कॉलेज में करीब 15 प्राध्यापकों की कमी है। साथ ही भौतिकी, संस्कृत और गणित के विषयों की व्यवस्था ही नहीं है। छात्र नेताओं की ओर से मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी देने पर पुलिस, प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई।
करीब डेढ़ घंटे तक चले ड्रामे में जिला और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कॉलेज की छत से नीचे नहीं उतरे। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर लिखित रूप से आश्वासन दिया कि इसी माह प्राध्यापकों की तैनाती हो जाएगी। उन्होंने यह आश्वासन उच्च शिक्षा निदेशक के माध्यम से दिया। इस आश्वासन पर छात्र छत से उतरे। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिव्या बिष्ट, भावना फत्र्याल, विजय कुमार, ओम प्रकाश, दीपक प्रसाद, आशा भट्ट सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें