फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बाजार में दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग

Fri, 24 Nov 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत खड़ी बाजार में मोटरसाइकिल की आवाजाही और खड़े दुपहिया वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नागरिकों ने जिला मुख्यालय की खड़ी बाजार में दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि खड़ी बाजार वैसे ही बेहद संकरा हैं। बावजूद इसके यहां बेरोकटोक दुपहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिस वजह से यहां के दुकानदारों और पैदल चलने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खड़ी बाजार के व्यवसायी सुरेश साह, भुवन पचौली, इंद्र सिंह, धीरेंद्र खर्कवाल, प्रकाश पांडेय, गिरीश खर्कवाल आदि का कहना है कि खड़ी बाजार व्यस्त बाजारों में से एक है। साथ ही ये बाजार बेहद संकरा भी है। खड़ी बाजार में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक और जिला सहकारी बैंक स्थित हैं। इसके अलावा यहां दवाईयों समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं। जिससे यहां भीड़भाड़ बनी रहती है। भीड़भाड़ के समय यहां दुपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है।

इसके अलावा यहां तमाम दुपहिया वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। दुपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही और बेतरतीब खड़े होने से दुकानदारों के अलावा पैदल चलने वालों को बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन नागरिकों ने खड़ी बाजार में दुपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उधर अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें