एसएसबी के बूम समवाय के प्रभारी निरीक्षक सामान्य हरेंद्र सिंह। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की ओर से ग्राम बस्तिया में विलेज मिटिंग का आयोजन कर समस्याएं सुनीं गई। ग्रामीणों ने गांव में जंगली जानवरों के रोकथाम के लिए तारबाड़ की मरम्मत कराने, सोलर लाइट की मांग की।
शुक्रवार को एसएसबी के बूम समवाय के प्रभारी निरीक्षक सामान्य हरेंद्र सिंह ने ग्राम बस्तिया में ग्रामीणों की बैठक ली। ग्रामीणों ने एसएसबी के अधिकारियों के समक्ष गांव के उच्चीकरण कर इंटर तक करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बच्चों को हाईस्कूल के बाद जंगल के रास्ते टनकपुर जाना पड़ता है। सोलर लाइट और जंगल के किनारे लगे तारबाड़ की मरम्मत कराने की मांंग उठाई। प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों की मांगों के समाधान के लिए प्रयास का आश्वासन दिया। इस मौके पर मोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रेम सिंह, नारायण दत्त, सुरेश राम, हरी राम, मिलाप सिंह, पार्वती देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद